Dark Mode
  • Thursday, 24 September 2026
एबीवीपी ने केरल के छात्रसंघ चुनावों में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

एबीवीपी ने केरल के छात्रसंघ चुनावों में दर्ज की ऐतिहासिक जीत

केरल के त्रिपुनिथुरा स्थित प्रतिष्ठित गवर्नमेंट संस्कृत कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने सभी छह प्रमुख सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। इस नतीजे ने कॉलेज परिसर में पिछले चार दशकों से चले आ रहे वामपंथी छात्र संगठन (SFI) के दबदबे और वर्चस्व को पूरी तरह समाप्त कर दिया। इस बड़ी जीत को युवाओं और छात्रों के बीच बदलते रुझान के रूप में देखा जा रहा है। संगठन ने इसे छात्रों के अधिकारों की जीत बताते हुए राज्यभर के अन्य परिसरों में भी सकारात्मक बदलाव का दावा किया है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!