किरण बेदी ने प्रदर्शन प्रबंधन के लिए सुझाए नए सुरक्षा उपाय
नई दिल्ली। पूर्व आईपीएस अधिकारी किरण बेदी ने विरोध-प्रदर्शनों के दौरान पुलिस की जवाबदेही और सुरक्षा बढ़ाने के लिए कई सुझाव दिए हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को झूठे आरोपों से बचाने के लिए बॉडीकैम, सीसीटीवी रिकॉर्डिंग और फेस रिकॉग्निशन तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया। साथ ही, उन्होंने प्रदर्शनकारियों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए चरणबद्ध व्यवस्था अपनाने की वकालत की। उनके प्रस्ताव में पहले सिविल डिफेंस कर्मियों, फिर सुरक्षा उपकरणों से लैस महिला पुलिसकर्मियों और गंभीर स्थिति में सशस्त्र बलों की तैनाती शामिल है। उन्होंने नए प्रदर्शन स्थलों के लिए स्पष्ट सुरक्षा योजना बनाने की भी बात कही।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!