Dark Mode
  • Friday, 02 October 2026
दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

द्वारका जिला पुलिस की एटीएस टीम ने उत्तम नगर इलाके में चल रहे एक अवैध अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का पर्दाफाश करते हुए 5 साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को एमेजॉन और एप्पल का टेक्निकल सपोर्ट एजेंट बताकर विदेशी नागरिकों को निशाना बनाते थे। वे झांसा देकर पीड़ितों के कंप्यूटरों का रिमोट एक्सेस हासिल कर लेते थे और वित्तीय धोखाधड़ी करते थे। पुलिस ने मौके से 10 लैपटॉप, 4 मोबाइल फोन और राउटर बरामद किए हैं। गिरोह के नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!