Dark Mode
  • Wednesday, 25 November 2026
इंदौर पुलिस ने किया अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़

इंदौर पुलिस ने किया अंतरराज्यीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़

इंदौर क्राइम ब्रांच ने देशभर में सक्रिय एक बड़े साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश करते हुए रतलाम निवासी मुख्य आरोपी पप्पू उर्फ पंकज मीणा को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह आम लोगों को 10-10 हजार रुपये का लालच देकर उनके बैंक खाते खरीदता था और फिर उन खातों का इस्तेमाल देशभर से की गई साइबर धोखाधड़ी की रकम मंगवाने के लिए करता था। एक संदिग्ध बैंक खाते की तकनीकी जांच के दौरान पुलिस को इंदौर के एक युवक की जानकारी मिली, जिसने पैसों के लालच में अपना खाता आरोपी को सौंपा था। इस खाते के खिलाफ तमिलनाडु और तेलंगाना में भी साइबर अपराध के मामले दर्ज हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!