Dark Mode
  • Monday, 23 November 2026
दादा के बैंक खाते से पोते ने उड़ाए 29.50 लाख रुपये

दादा के बैंक खाते से पोते ने उड़ाए 29.50 लाख रुपये

पूर्वी दिल्ली पुलिस ने अपने महंगे शौक और दोस्तों के साथ पार्टियां करने के लिए दादा के बैंक खाते से लाखों रुपये निकालने के आरोप में एक युवक और उसके दोस्त को गिरफ्तार किया है। पीड़ित 87 वर्षीय व्यक्ति भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं। पुलिस जांच में पता चला कि अप्रैल से अक्टूबर 2026 के बीच धोखाधड़ी कर खाते से कुल 29.50 लाख रुपये से अधिक की राशि निकाली गई थी। शिकायतकर्ता पिता की रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 22 वर्षीय पोते अभिषेक राघव और उसके साथी तुषार चौधरी को दबोच लिया।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!