इबोला संकट के चलते भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन स्थगित
नई दिल्ली में 28 मई 2026 को आयोजित होने वाला भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन इबोला वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। केंद्र सरकार ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि अफ्रीका के कई क्षेत्रों में इबोला संक्रमण तेजी से फैल रहा है, जिससे स्वास्थ्य सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
हाल ही में डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के साउथ किवु प्रांत में संक्रमण के नए मामले सामने आए हैं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया है।
सरकार के मुताबिक, भारत और अफ्रीकी संघ ने आपसी सहमति से सम्मेलन को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है ताकि सभी प्रतिनिधियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। अब इस महत्वपूर्ण बैठक की नई तारीखें दोनों पक्षों के बीच चर्चा के बाद तय की जाएंगी।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!