भारत-चीन को प्रतिद्वंद्वी नहीं साझेदार बनना चाहिए
बीजिंग। चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने भारत और चीन के संबंधों को लेकर महत्वपूर्ण बयान देते हुए कहा कि दोनों देशों को एक-दूसरे को प्रतिद्वंद्वी के बजाय साझेदार और खतरे के बजाय अवसर के रूप में देखना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि एशिया के विकास और वैश्विक संतुलन के लिए दोनों देशों के बीच सहयोग और विश्वास बेहद जरूरी है। बता दें कि पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में सैन्य गतिरोध के कारण दोनों देशों के संबंध लगभग पांच वर्षों तक तनावपूर्ण रहे। हालांकि हाल की उच्च स्तरीय बैठकों के बाद संबंधों को सामान्य बनाने की प्रक्रिया शुरू हुई है। दोनों देशों ने वीजा और उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने सहित कई कदम उठाए हैं जिससे आपसी संबंधों में धीरे-धीरे सुधार देखा जा रहा है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!