Dark Mode
  • Wednesday, 04 February 2026
थैंक्सगिविंग हॉलिडे सीज़न में फ्लाइट कैंसिल...अमेरिका में हजारों यात्री हो रहे परेशान

थैंक्सगिविंग हॉलिडे सीज़न में फ्लाइट कैंसिल...अमेरिका में हजारों यात्री हो रहे परेशान

सरकारी शटडाउन से दैनिक दिनचर्या पर काफी असर
वाशिंगटन । अमेरिका में फ्लाइट कैंसिल होने और सरकारी शटडाउन से दैनिक दिनचर्या पर काफी असर पड़ा है। अमेरिकी सीनेट द्वारा सरकारी खर्च के लिए बजट पास न होने के कारण सरकारी शटडाउन लगा हुआ है। खबर में कहा गया है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ जैसे फैसलों का असर लोगों पर पड़ रहा है, और शटडाउन भी इसी क्रम में हुआ।
कैंसिल फ्लाइट्स की संख्या: रविवार को जहां 2,100 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। वहीं शुक्रवार को 1,000 से अधिक फ्लाइट्स कैंसिल हुईं। इतना ही नहीं रविवार को 7,000 से अधिक फ्लाइट्स देरी से उड़ीं। करीब शनिवार को 1,500 फ्लाइट्स देरी से उड़ीं। यातायात सचिव सीन डफी के अनुसार, शटडाउन के कारण एयर ट्रैफिक सबसे खराब स्थिति में पहुँच गया है। एयरपोर्ट पर कई एयर ट्रैफिक कंट्रोलर्स को वेतन नहीं मिला, जिसके कारण उन्होंने काम करना बंद कर दिया, और उड़ानों की संख्या में कटौती करनी पड़ी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!