Dark Mode
  • Friday, 17 July 2026
नोएडा की पांच मंजिला इमारत में आग, दो लोगों की मौत

नोएडा की पांच मंजिला इमारत में आग, दो लोगों की मौत

नोएडा के सेक्टर-66 स्थित ममूरा क्षेत्र में बुधवार दोपहर एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा और एक युवती गंभीर रूप से झुलस गए। शुरुआती जांच में सामने आया कि ग्राउंड फ्लोर पर इलेक्ट्रिक स्कूटी चार्जिंग के दौरान विस्फोट होने से आग भड़की, जिसने देखते ही देखते पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। कई बाइकें भी जल गईं। दमकल की सात गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और 100 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला। पुलिस ने इमारत मालिक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!