Dark Mode
  • Tuesday, 13 October 2026
रूस-यूक्रेन के बीच ऊर्जा सीजफायर का ऐलान, बुनियादी ढांचे पर नहीं होंगे हमले

रूस-यूक्रेन के बीच ऊर्जा सीजफायर का ऐलान, बुनियादी ढांचे पर नहीं होंगे हमले

वॉशिंगटन। रूस और यूक्रेन के बीच ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर हमले रोकने को लेकर सहमति बनने का दावा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर बताया कि ऊर्जा सीजफायर तत्काल प्रभाव से लागू होगा और दोनों पक्षों को इसका पालन करना चाहिए।

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब ट्रंप यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की की युद्ध समाप्त करने की कोशिशों को लेकर आलोचना कर चुके हैं। रूस ने भी ट्रंप के बयान का स्वागत किया है। हालांकि, इस समझौते का प्रभाव और इसके पालन की स्थिति स्पष्ट होना बाकी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!