Dark Mode
  • Tuesday, 30 June 2026
दिल्ली में लूटकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली में लूटकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली के भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने लूट की वारदात का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, नकदी और दो पर्स बरामद किए हैं। 27 जून को एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट कर मोबाइल, नकदी और पर्स लूट लिया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना के आधार पर पहले एक आरोपी को पकड़ा, जिसकी निशानदेही पर तीन अन्य आरोपी भी गिरफ्तार हुए। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में शामिल रह चुका है। मामले की आगे जांच जारी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!