Dark Mode
  • Friday, 11 September 2026
विधायकों की पेंशन और सुविधाओं पर सुप्रीम कोर्ट का यूपी सरकार को नोटिस

विधायकों की पेंशन और सुविधाओं पर सुप्रीम कोर्ट का यूपी सरकार को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तर प्रदेश सरकार को विधायकों और विधान परिषद सदस्यों को मिलने वाली पेंशन, भत्तों और अन्य सुविधाओं से जुड़े मामले में नोटिस जारी किया है। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ ने राज्य सरकार से चार सप्ताह के भीतर जवाब मांगा है। एनजीओ लोक प्रहरी ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट ने 1980 के कानून के तहत मौजूदा और पूर्व विधायकों को पेंशन व अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ देने के प्रावधानों को बरकरार रखा था। याचिका में इन सुविधाओं की संवैधानिक वैधता पर सवाल उठाए गए हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!