Dark Mode
  • Wednesday, 04 February 2026
नवंबर में ही दिसंबर जैसी ठंड, मध्य भारत के कई इलाकों में शीतलहर का अलर्ट

नवंबर में ही दिसंबर जैसी ठंड, मध्य भारत के कई इलाकों में शीतलहर का अलर्ट

-ठंडी हवाओं और साफ आसमान के कारण रात के तापमान में आ रही गिरावट
नई दिल्ली,। भारत में ठंड शुरु हो चुकी है। मौसम ने अचानक करवट ली है। नवंबर में ही दिसंबर जैसी ठंड पड़ने लगी है। 10 डिग्री से भी नीचे तापमान चला गया है। नवंबर में केवल एक कंबल से कटने वाली सर्दी अब रजाई ओढ़ने को मजबूर कर हरी है। इसका मतलब है कि अब शीतलहर चलने वाली है। सवाल है कि आखिर भारत में शीतलहर की दस्तक कब होगी? कहां-कहां हाड़ कंपाने वाली सर्दी आने को बेताब है।
मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि मध्य भारत के कई इलाकों में मंगलवार से शीतलहर चल सकती है। मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, विदर्भ और तेलंगाना में मंगलवार से सर्दी बढ़ने के आसार है।

वहीं तमिलनाडु में भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है। आईएमडी के मुताबिक 18 और 19 नवंबर को पश्चिमी मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में शीत लहर से लेकर गंभीर शीत लहर चल सकती है। वहीं 20 और 21 नवंबर को भी मध्य प्रदेश के कुछ इलाकों में शीत लहर की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी राजस्थान और पूर्वी मध्य प्रदेश में 18 से 20 नवंबर के बीच शीत लहर की स्थिति बने रहने का अनुमान है। इसके अलावा 18 और 19 नवंबर को छत्तीसगढ़, मराठवाड़ा, तेलंगाना और मध्य महाराष्ट्र में भी शीत लहर का असर देखने को मिल सकता है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!