Dark Mode
  • Wednesday, 04 February 2026
शादी की सालगिरह पर सेलिना को मिला तलाक का नोटिस

शादी की सालगिरह पर सेलिना को मिला तलाक का नोटिस

मुंबई। इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड अभिनेत्री सेलिना जेटली ने एक बेहद भावुक पोस्ट साझा की है। इस पोस्ट में सेलिना ने खुलासा किया कि उन्हें शादी की सालगिरह पर ही पति की ओर से तलाक का नोटिस मिला। उन्होंने बताया कि दुर्व्यवहार और उत्पीड़न से बचने के लिए उन्हें 11 अक्टूबर 2025 की रात ऑस्ट्रिया छोड़ना पड़ा जो उनके जीवन का सबसे मुश्किल फैसला साबित हुआ। सेलिना ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जिस दिन उन्होंने अपनी इज्जत अपने बच्चों और अपने भाई की सुरक्षा के लिए ऑस्ट्रिया छोड़ने का निर्णय लिया उसी दिन उन्हें अपने बच्चों से जुदा होना पड़ा। यह दर्द उनके लिए असहनीय था। उन्होंने कहा कि यह पोस्ट उन सभी लोगों के लिए है जो अपमानजनक शादियों से गुजर रहे हैं ताकि वे जान सकें कि वे अकेले नहीं हैं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!