ऑस्ट्रेलियाई प्रधानंत्री मार्लेस ने विराट की जमकर प्रशंसा की
मुम्बई। ऑस्ट्रेलियाई उप प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्लेस ने भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली की जमकर प्रशंसा की है। मार्लेस के अनुसार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) की जीत में विराट की सबसे बड़ी भूमिका रही। मार्लेस ने कहा कि आरसीबी में जोश हेजलवुड और टिम डेविड जैसे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी भी हैं। ऐसे में उनका मानना है कि ये जीत दोनो देशों के बीच की साझेदारी का एक अच्छा उदाहरण है। कोहली को फाइनल में उनकी मैच विजेता पारी के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवार्ड दिया गया था। मार्लेस के अनुसार आरसीबी की लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी की जीत में विराट ने बड़ी भूमिका निभाई है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!