अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने खरीदा अपना शानदार घर
मुंबई। करीब दस साल की मेहनत और संघर्ष के बाद अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा ने अपना शानदार घर खरीद लिया है। सान्या ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपने नए घर की झलक भी दिखाई है। सान्या मल्होत्रा को फिल्म इंडस्ट्री में आए अब लगभग एक दशक हो चुका है। इस दौरान उन्होंने अपने अभिनय के दम पर इंडस्ट्री में मजबूत पहचान बनाई है। अब इसी मेहनत का नतीजा है कि उन्होंने अपना एक और सपना पूरा करते हुए मुंबई में अपना खूबसूरत घर खरीदा है। अभिनेत्री ने अपने गृहप्रवेश की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिनमें वह अपने माता-पिता के साथ बेहद खुश नजर आ रही हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!