अभिषेक शर्मा ने टी20 में रचा नया इतिहास
नई दिल्ली। भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 क्रिकेट में 6000 रन पूरे कर लिए। उन्होंने अरुण जेटली स्टेडियम में महज 32 गेंदों पर 82 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 छक्के और 7 चौके शामिल रहे। अभिषेक ने 3420 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल कर नया भारतीय रिकॉर्ड बनाया। उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने 157 रन का लक्ष्य केवल 13.4 ओवर में सात विकेट से हासिल कर लिया। अभिषेक के टी20 करियर में अब 6077 रन हैं, जिसमें 9 शतक और 38 अर्धशतक शामिल हैं।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!