Dark Mode
  • Saturday, 25 April 2026
वामिका गब्बी के बेतुके जोक्स ने अक्षय को किया परेशान

वामिका गब्बी के बेतुके जोक्स ने अक्षय को किया परेशान

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री वामिका गब्बी ने अपने पीजे (पुअर जोक्स) से अभिनेता अक्षय कुमार को खूब हंसाया और परेशान किया, जिसका मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हाल ही में वामिका गब्बी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अक्षय कुमार से कुछ पंजाबी जोक्स पूछ रही हैं। वीडियो में अक्षय का रिएक्शन देखने लायक है, जो उनके परेशान होने और साथ ही हँसी रोकने की कोशिश को बखूबी बयां करता है। पहले जोक में वामिका ने अक्षय से पूछा, सर, अगर किसी की मौसी दूर रहती है तो उसे इंग्लिश में क्या कहेंगे? जब अक्षय जवाब नहीं दे पाए, तो वामिका ने खुद ही जवाब देते हुए कहा, फार्मेसी। इस जोक को सुनकर अक्षय के चेहरे पर एक हल्की मुस्कान आई, लेकिन वह अभी भी स्थिति को समझने की कोशिश कर रहे थे। इसके बाद वामिका ने दूसरा सवाल दागते हुए कहा, दो लोग बैडमिंटन खेल रहे थे, पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। क्यों? अक्षय फिर से जवाब नहीं दे पाए, तो वामिका ने बताया, क्योंकि वे रैकेट का इस्तेमाल कर रहे थे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!