पेरू की लॉकहीड मार्टिन से 12 अत्याधुनिक एफ-16 ब्लॉक 70 फाइटर जेट्स की डील फाइनल
वॉशिंगटन। पेरू सरकार ने अपनी वायु सेना की मारक क्षमता को आधुनिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए अमेरिका की दिग्गज रक्षा कंपनी लॉकहीड मार्टिन के साथ 12 नए एफ-16 ब्लॉक 70 वाइपर मल्टीरोल फाइटर जेट्स खरीदने का समझौता किया है। इस महत्वपूर्ण फैसले की घोषणा 23 अप्रैल 2026 को की गई। वर्तमान में पेरू के बेड़े में मिराज-2000 और मिग-29 जैसे पुराने विमान शामिल हैं, जिनके रखरखाव और युद्धक प्रदर्शन में लगातार गिरावट देखी जा रही थी। इस कमी को दूर करने के लिए पेरू की अंतरिम सरकार ने लंबे समय तक स्वीडन के साब और फ्रांस के डसॉल्ट के प्रस्तावों पर भी मंथन किया, लेकिन अंततः एफ-16 की युद्ध-सिद्ध क्षमता और उन्नत तकनीक पर भरोसा जताया।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!