क्या आपके भी मोबाइल पर अचानक बजा इमरजेंसी अलर्ट सायरन?
देश में इमरजेंसी कम्युनिकेशन सिस्टम को मजबूत करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने 2 मई 2026 को “सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम” का देशभर में टेस्ट किया। तय योजना के तहत यह परीक्षण किया गया और कई जगहों पर लोगों के मोबाइल फोन पर यह अलर्ट मैसेज भी दिखाई दिए। दरअसल, भारत सरकार अपने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक नया अलर्ट सिस्टम तैयार कर रही है, ताकि किसी भी प्राकृतिक या मानवजनित आपदा के समय लोगों को तुरंत सूचना मिल सके। इस सिस्टम को “सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट” कहा जाता है और फिलहाल इसकी टेस्टिंग अलग-अलग इलाकों में की जा रही है।अगर आने वाले दिनों में आपके मोबाइल पर अचानक तेज बीप की आवाज आए या कोई मैसेज फ्लैश हो, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह इसी टेस्टिंग प्रक्रिया का हिस्सा है। यह सिस्टम किसी खास इलाके के सभी मोबाइल फोन्स पर एक साथ अलर्ट भेजने में सक्षम है। इसकी खास बात यह है कि यह बिना टेलीकॉम नेटवर्क को ओवरलोड किए तेजी से मैसेज पहुंचाता है। खासकर आपातकालीन स्थितियों में, जब कॉल और इंटरनेट सेवाएं प्रभावित हो जाती हैं, तब यह तकनीक बेहद कारगर साबित होती है। यह सिस्टम मौजूदा SMS व्यवस्था के साथ मिलकर काम करता है, जिससे अलर्ट डिलीवरी और मजबूत होती है। इसके जरिए भूकंप, सुनामी, बिजली गिरने जैसी प्राकृतिक आपदाओं के साथ-साथ गैस लीक या केमिकल खतरे जैसी स्थितियों में भी लोगों को समय रहते चेतावनी दी जा सकेगी।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!