Dark Mode
  • Monday, 10 August 2026
दुनिया के सबसे छोटे हथियार,

दुनिया के सबसे छोटे हथियार,

झुंड में दबोच लेता है दुश्मन को
नई दिल्ली।‘पिद्दी’ सा दिखने वाला ये अस्त्र एक साथ कई इलाके साफ कर चुका है। ये हथियार झुंड में दुश्मन पर अटैक करता है और इसका छोटा आकार पावर दोगुनी कर देता है क्योंकि इसे पकड़ पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। न्यू एज वॉरफेयर में तेजी से इस्तेमाल किया जा रहा ये हथियार अनमैंड एयरक्राफ्ट है, जिसे माइक्रो ड्रोन भी कहा जाता है। इन हथियारों का पावर इसी बात ये पता लगाई जा सकती है कि इसे दुश्मनी साजिश का पता लगाने जैसे खुफिया मिशन पर भी भेजा जाता है और जंग के मैदान में मौत का सामान लेकर भी उड़ाया जाता है। ये ड्रोन शहरों जैसे बड़े इलाके में भी भारी तबाही फैलाने की ताकत रखते हैं।ये माइक्रो ड्रोन झुंड में दुश्मन को इस तरह दबोच लेते हैं कि उसका बचना नामुमकिन हो जाता है। सैंकड़ों छोटे ड्रोन इकट्ठा होकर एक आसमान में ‘डेथ स्वार्म’ बनाते हैं और फिर खतरनाक अटैक लॉन्च करते हैं। छोटे आकार की वजह से इन्हें दुश्मन की नजरों से छुपाना आसान होता है लेकिन ये लंबी दूरी तक नहीं जा पाते हैं। बेहद कम लागत में छोटी दूरी वाले दुश्मन पर सटीक निशाना साधने में ये माइक्रो ड्रोन तबाही का सामान साबित होते हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!