जलगांव में युवकों ने की फायरिंग और तलवारबाजी, पुलिस जांच में जुटी
महाराष्ट्र के जलगांव शहर में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। मंगलवार शाम करीब सात बजे शिवाजीनगर क्षेत्र के क्रांति चौक पर पांच से छह युवक पहुंचे और तलवारें लहराते हुए तीन से चार राउंड फायरिंग की, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। एक गोली एक निजी मकान में जा घुसी, जिससे आसपास अफरा-तफरी मच गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है और पुलिस जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि उस समय नासिक रेंज के विशेष पुलिस महानिरीक्षक संजय एनपुरे अपराध समीक्षा बैठक के लिए जलगांव में ही मौजूद थे।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!