Dark Mode
  • Saturday, 16 May 2026
वीडी सतीशन बने केरलम के नए मुख्यमंत्री

वीडी सतीशन बने केरलम के नए मुख्यमंत्री

केरलम में मुख्यमंत्री पद को लेकर चल रहा सस्पेंस आखिरकार खत्म हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को प्रेस वार्ता के दौरान वीडी सतीशन के नाम की आधिकारिक घोषणा की। विधानसभा चुनाव के नतीजे 4 मई को आने के बाद से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही थीं। करीब 10 दिन बाद पार्टी ने अंतिम फैसला लेते हुए सतीशन को राज्य की जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर एआईसीसी महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि वीडी सतीशन के नेतृत्व में राज्य को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने सतीशन को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!