दिल्ली विरोध प्रदर्शन के घायलों से मिलने पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा
नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल का दौरा कर विरोध प्रदर्शन में घायल लोगों का हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों से बातचीत की और डॉक्टरों से इलाज तथा स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान घायलों को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए। इससे पहले लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी अस्पताल पहुंचकर घायलों से मिले थे। पुलिस के अनुसार प्रदर्शन के दौरान कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल हुए। घटना के बाद हिंसा, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य आरोपों में मामला दर्ज कर जांच जारी है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!