Dark Mode
  • Monday, 10 August 2026
विस्फोट से 3 घंटे पहले तक लाल किले के पास पार्किंग में खड़ी थी कार

विस्फोट से 3 घंटे पहले तक लाल किले के पास पार्किंग में खड़ी थी कार

नई दिल्ली,। दिल्ली पुलिस ने लाल किले के पास हुए बम धमाके के सीसीटीवी फुटेज गंभीरता से देख रही है। मामले जांच को गति देते हुए पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में कुछ अहम जानकारी मिली है, जिसके आधार पर संदिग्ध वाहन की गतिविधियों का पता चल रहा है। पुलिस अब यह जानने की कोशिश कर रही है कि यह कार वहां किसने लाकर खड़ी की, कार में कौन-कौन बैठा था, और इसे बाद में कौन लेकर गया। जांच दल यह भी पता लगा रहा है कि कार कहां से आई, कैसे लाल किला तक पहुंची और बाद में किस रास्ते से आगे बढ़ी। पुलिस ने आसपास की सड़कों और पार्किंग टोल प्लाज़ा सहित 100 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। जांचकर्ता वाहन के पूरे रास्ते का भी पता लगा रहे हैं, जैसे कि वह कहां से आई, वह लाल किले की पार्किंग में कैसे पहुंची, और बाद में वह स्मारक के ठीक सामने स्थित ट्रैफिक सिग्नल की ओर कैसे पहुंची।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!