नया स्मार्टफोन टेक्नो स्पार्क 50 5जी जल्द होगा लॉन्च
नई दिल्ली । जल्द ही भारत में टेक्नो कंपनी अपना नया 5जी स्मार्टफोन टेक्नो स्पार्क 50 5जी लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने इस फोन को “पॉवर का टशन” टैगलाइन के साथ टीज किया है, जिससे साफ है कि इसका फोकस दमदार बैटरी और बेहतर परफॉर्मेंस पर रहेगा। यह स्मार्टफोन 27 मार्च को लॉन्च होगा और इसकी माइक्रोसाइट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर लाइव हो चुकी है। लीक जानकारी के अनुसार, इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 6500एमएएच की बड़ी बैटरी होगी, जो लंबे समय तक इस्तेमाल का भरोसा देती है। इसके साथ 45वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है, जिससे फोन कम समय में चार्ज हो सकेगा।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!