Dark Mode
  • Saturday, 04 April 2026
प्रधानमंत्री ने  संजू सैमसन की जमकर प्रशंसा की

प्रधानमंत्री ने  संजू सैमसन की जमकर प्रशंसा की

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टी20 विश्वकप में शानदार प्रदर्शन करने वाले क्रिकेटर  संजू सैमसन की जमकर प्रशंसा करते हुए कहा है कि जब टीम को उनकी सबसे ज्यादा जरुरत थी तब वह अच्छा प्रदर्शन कर भरोसे पर खरे उतरे।  प्रधानमंत्री ने केरल दौरे  से पहले सैमसन की प्रशंसा करते हुए कहा कि सैमसन का दबाव में भी शांत रहना सबसे बड़ी खूबी है। उनका आत्मविश्वास और जोश बड़े मुकाबलों  के दौरान अपने शीर्ष स्तर पर था। यही एक एक सच्चे खिलाड़ी के सबसे विशेष गुण हैं।  ऐसा खिलाड़ी उस समय और अच्छा प्रदर्शन करता है जब टीम को उसकी अधिक जरुरत रहती है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!