हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट फैसला
सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम, 1956 की धारा 8 के तहत एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि दादा की संपत्ति पर पोते का सीधे तौर पर कोई जन्मसिद्ध अधिकार नहीं होता है। अदालत ने स्पष्ट किया कि जब तक दादा की संपत्ति उनके प्रथम श्रेणी के उत्तराधिकारियों (यानी पोते के पिता) के बीच कानूनी रूप से विभाजित नहीं हो जाती और पिता को उनका हिस्सा व्यक्तिगत संपत्ति के रूप में नहीं मिल जाता, तब तक पोता उसमें हिस्सेदारी की मांग नहीं कर सकता। यह फैसला मद्रास हाईकोर्ट के एक पुराने आदेश को बरकरार रखते हुए सुनाया गया है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!