Dark Mode
  • Thursday, 22 October 2026
जहांगीरपुरी में चाकूबाजी: युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

जहांगीरपुरी में चाकूबाजी: युवक पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर

दिल्ली के जहांगीरपुरी स्थित ई-ब्लॉक में सोमवार रात दो अज्ञात युवकों ने शोएब नामक युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ कई हमले किए। गंभीर रूप से घायल शोएब सड़क पर खून से लथपथ पड़ा मदद के लिए पुकारता रहा। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर हवा में हथियार लहराते हुए फरार हो गए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर संदिग्धों की पहचान में जुटी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!