Dark Mode
  • Monday, 17 August 2026
शहजाद पूनावाला ने BJP छोड़ी, विचारधारा से नाता बरकरार

शहजाद पूनावाला ने BJP छोड़ी, विचारधारा से नाता बरकरार

राष्ट्रीय प्रवक्ता पद और सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से अलग होने का अंतिम फैसला

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे शहजाद पूनावाला ने पार्टी से अलग होने का अंतिम फैसला कर लिया है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पत्र लिखकर राष्ट्रीय प्रवक्ता पद और सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने की जानकारी दी। पूनावाला ने आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों को अपने फैसले की वजह बताया है।

30 जुलाई को उन्होंने पहली बार इस्तीफे की पेशकश की थी, लेकिन पार्टी ने उनसे फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था। चर्चा के बाद भी वह अपने फैसले पर कायम रहे।

हालांकि, पूनावाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की विचारधारा के प्रति समर्थन जारी रखने की बात कही। उन्होंने कहा, “मैं पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, परंतु विचार और व्यक्ति नहीं।” अब वह निजी क्षेत्र में नई पारी शुरू करेंगे।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!