पीएम मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री ताकाइची का किया स्वागत, भारत-जापान साझेदारी होगी और मजबूत
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को जापान की प्रधानमंत्री सनाe ताकाइची का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें अपनी छोटी बहन जैसा बताया। उन्होंने कहा कि यह उनकी भारत की पहली यात्रा है और जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री का स्वागत करना सम्मान की बात है। दोनों नेताओं ने संयुक्त प्रेस वार्ता में आर्थिक और तकनीकी सहयोग को नई दिशा देने पर सहमति जताई। सेमीकंडक्टर, क्वांटम टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड मटेरियल और सप्लाई चेन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया जाएगा। साथ ही भारत-जापान बायोगैस पहल के तहत देशभर में 1,000 बायोगैस और जैविक खाद संयंत्र स्थापित किए जाएंगे।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!