झीरम घाटी हत्याकांड: एनआईए कोर्ट ने 10 नक्सलियों को सुनाई फांसी की सजा
छत्तीसगढ़ के चर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर स्थित एनआईए की विशेष अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को कांग्रेस की 'परिवर्तन यात्रा' के काफिले पर नक्सलियों द्वारा किए गए घातक हमले में तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नंदकुमार पटेल, पूर्व केंद्रीय मंत्री विद्याचरण शुक्ल और महेंद्र कर्मा समेत 29 लोगों की जान चली गई थी। करीब 13 वर्षों तक चली सुनवाई और 101 गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद अदालत ने यह ऐतिहासिक फैसला सुनाया। फैसले के तहत इस आदेश की अंतिम पुष्टि के लिए मामला उच्च न्यायालय भेजा जाएगा।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!