Dark Mode
  • Wednesday, 23 September 2026
दिल्ली की रोहिणी जेल में कैदी की हत्या

दिल्ली की रोहिणी जेल में कैदी की हत्या

दिल्ली की हाई-सिक्योरिटी रोहिणी जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी प्रदीप की उसके साथी कैदियों ने नुकीले हथियार से हमला करके हत्या कर दी। घटना के वक्त प्रदीप परिजनों से मुलाकात करके अपनी बैरक की ओर लौट रहा था। प्राथमिक जांच में हत्या की वजह जेल के भीतर आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई बताई जा रही है। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उसने पहले ही अपनी जान के खतरे की आशंका जताई थी। फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!