Dark Mode
  • Thursday, 19 March 2026
घुसपैठ की कोशिश नाकाम एक आतंकी ढेर

घुसपैठ की कोशिश नाकाम एक आतंकी ढेर

पुंछ। कश्मीर के बारामूला जिले के उरी सेक्टर में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया। यह कार्रवाई तब हुई जब भारतीय सेना के जवानों ने नियंत्रण रेखा के पास कुछ हलचल देखी। इसके बाद सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस के जॉइंट ऑपरेशन चलाया। 14-15 मार्च की रात बुछार इलाके में घुसपैठ कर रहे आतंकी ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें आतंकी मारा गया। सेना ने आतंकी के पास से हथियार बरामद किए हैं, जिसमें एक एके राइफल, पिस्तौल और गोला-बारूद शामिल हैं। ऑपरेशन फिलहाल जारी है। वहीं, शनिवार को पुंछ में जारी ऑपरेशन शेरीकलां के तहत एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर शहीद हो गया। जवान का नाम सूबेदार संदीप कुमार ढाका है। व्हाइट नाइट कोर ने बताया कि ढाका सुरनकोटे के ऊबड़-खाबड़ इलाके में ड्यूटी करते समय फिसलकर गिर गए थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!