ई-100 ईंधन को मंजूरी, अब 100% एथेनॉल से चल सकेंगी गाड़ियां
केंद्र सरकार ने सेंट्रल मोटर व्हीकल्स रूल्स में संशोधन करते हुए 100 प्रतिशत एथेनॉल यानी ई-100 ईंधन को उत्सर्जन संबंधी प्रावधानों में आधिकारिक रूप से शामिल कर लिया है। इस कदम का मुख्य उद्देश्य देश में कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता को कम करना और बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाना है। हालांकि, इस ईंधन का उपयोग केवल वही वाहन कर सकेंगे जिनके इंजन और ईंधन प्रणाली को इसके अनुकूल विशेष रूप से डिजाइन और प्रमाणित किया जाएगा। मौजूदा पेट्रोल गाड़ियों के मालिकों को अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का बदलाव करने की कोई आवश्यकता नहीं है, और सामान्य पेट्रोल वाहन पहले की तरह ही बाजार में उपलब्ध रहेंगे।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!