Dark Mode
  • Monday, 10 August 2026
दिल्ली बम धमाकों ने आतंकवाद से जुड़े कई मिथकों को तोड़ दिया : राम माधव

दिल्ली बम धमाकों ने आतंकवाद से जुड़े कई मिथकों को तोड़ दिया : राम माधव

नई दिल्ली। आरएसएस नेता राम माधव ने दिल्ली लाल किला ब्लास्ट से जुड़े एक आतंकी मॉड्यूल के बारे में बयान दिया है। संघ के नेता राम माधव ने अल फलाह यूनिवर्सिटी से सामने आए डॉक्टर मॉड्यूल और लाल किले के पास हुए आतंकी हमले के मुख्य आरोपी (जो कि एक डॉक्टर था) के बारे में कहा कि आतंकवाद से जुड़े कई मिथकों को तोड़ा है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर अब तक यह माना जाता था कि आतंकवाद का शिक्षा से कोई लेना-देना नहीं है और यह गरीबी का परिणाम है। लेकिन लाल किला ब्लास्ट की घटना ने साबित कर दिया है कि आतंकवाद का शिक्षा या गरीबी से कोई लेना-देना नहीं है। यह एक धारणा (परसेप्शन), एक सोच (आइडियोलॉजी) का परिणाम है। उन्होंने उदाहरण देकर बताया कि ओसामा बिन लादेन इंजीनियर था और अल-जवाहिरी डॉक्टर था, फिर भी आतंकवादी थे। उन्होंने इस बात को खारिज किया कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने यह स्वीकार किया कि किसी एक धर्म को पूरी तरह से आतंकवाद से नहीं जोड़ा जा सकता।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!