पत्नी की हत्या के आरोपी दिल्ली पुलिसकर्मी ने खुद को गोली मारकर दी जान
दिल्ली में पत्नी की हत्या के आरोप में फरार चल रहे दिल्ली पुलिस के सिपाही मनीष भाटी ने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, उसका शव मयूर विहार इलाके में मिला, जहां उसकी सरकारी पिस्तौल भी बरामद हुई। शुरुआती जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। एक दिन पहले मनीष पर अपनी पत्नी प्रियंका भाटी की गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगा था। घटना के बाद वह फरार था। पुलिस अब हत्या और आत्महत्या, दोनों मामलों की जांच कर रही है। साथ ही दहेज उत्पीड़न और पारिवारिक विवाद के आरोपों की भी सभी पहलुओं से पड़ताल जारी है।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!