Dark Mode
  • Wednesday, 04 February 2026
दाऊद इब्राहिम के ड्रग नेटवर्क को लगा झटका, एनसीबी ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

दाऊद इब्राहिम के ड्रग नेटवर्क को लगा झटका, एनसीबी ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

नई दिल्ली,। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने भारत में दाऊद इब्राहिम के ड्रग नेटवर्क के खिलाफ जोरदार अभियान छेड़ा है। हाल ही में दानिश चिकना और मोहम्मद सलीम शेख की गिरफ्तारी ने डी-सिंडिकेट को गहरा आघात पहुंचाया है। खुफिया एजेंसियां महाराष्ट्र सहित पड़ोसी राज्यों में सक्रिय इस नेटवर्क पर कड़ी निगरानी रख रही हैं। डी-सिंडिकेट पूर्वोत्तर और दक्षिणी राज्यों में अपना जाल फैलाने की कोशिशों में जुटा है, लेकिन एनसीबी अलर्ट मोड पर है। इन क्षेत्रों में ड्रग्स का विस्तार रोकने के लिए इसी तरह की तेज कार्रवाइयां सुनिश्चित की जा रही हैं। महाराष्ट्र और गुजरात जैसे राज्यों में लंबे समय से सिंडिकेट का मजबूत आधार रहा है, इसलिए यहां भंडाफोड़ प्राथमिकता है। इन गिरफ्तारियों से नेटवर्क की कमर टूटने की उम्मीद है, जिससे देशव्यापी प्रभाव पड़ेगा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!