Dark Mode
  • Wednesday, 04 February 2026
ताइवान के चारों ओर चीन ने शुरु किया सैन्य अभ्यास..........क्यों जंग करने की तैयारी में है ड्रैगन

ताइवान के चारों ओर चीन ने शुरु किया सैन्य अभ्यास..........क्यों जंग करने की तैयारी में है ड्रैगन

ताइपे। चीन ने ताईवान के करीब बड़े पैमाने पर सैन्य अभ्यास शुरू किए हैं, जिससे एशिया-प्रशांत क्षेत्र में तनाव फिर बढ़ गया है। इन अभ्यासों को ‘जस्टिस मिशन 2025’ नाम दिया गया है, जिसमें चीनी थलसेना, नौसेना, वायुसेना और रॉकेट फोर्स की यूनिट्स हिस्सा ले रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ताईवान के आसपास पांच क्षेत्रों में समुद्री और हवाई यातायात पर पाबंदी लगी है और लाइव-फायर ड्रिल हो रही है। यह पूरा घटनाक्रम अमेरिका द्वारा ताईवान को अब तक का सबसे बड़ा हथियार पैकेज दिए जाने के मात्र 11 दिन बाद सामने आया है। चीन का आरोप है कि ताईवान को हथियार बेचना ‘वन चाइना पॉलिसी’ का खुला उल्लंघन है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!