Dark Mode
  • Monday, 10 August 2026
कनाडा ने भारत और पाकिस्तान के आवेदकों को दी राहत, प्रोसेसिंग समय हुआ कम

कनाडा ने भारत और पाकिस्तान के आवेदकों को दी राहत, प्रोसेसिंग समय हुआ कम

कनाडा सरकार ने इमिग्रेशन और वीजा आवेदनों की प्रोसेसिंग अवधि में बदलाव करते हुए भारत और पाकिस्तान के आवेदकों को राहत दी है। नई जानकारी के अनुसार, वर्क परमिट के लिए पाकिस्तान से आने वाले आवेदनों का निपटारा अब 6 सप्ताह और भारत से आने वाले आवेदनों का 9 सप्ताह में किया जा रहा है। वहीं, कनाडा के भीतर जमा किए गए वर्क परमिट आवेदनों की अवधि भी घटकर 206 दिन रह गई है।

स्टडी परमिट श्रेणी में भी पाकिस्तान के लिए प्रोसेसिंग समय 11 सप्ताह से घटाकर 7 सप्ताह कर दिया गया है, जबकि भारत के आवेदनों के लिए यह अवधि 4 सप्ताह है। दूसरी ओर, नाइजीरिया के आवेदकों को अधिक इंतजार करना पड़ सकता है, क्योंकि वहां कुछ श्रेणियों में प्रोसेसिंग समय बढ़ा दिया गया है। अमेरिका और फिलीपींस के लिए समय सीमा अपेक्षाकृत स्थिर बनी हुई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!