ऐश्वर्या राय और आराध्या की बॉन्डिंग की जमकर हुई तारीफ
मुंबई। लंबे समय बाद कान्स फिल्म फेस्टिवल में बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने शानदार अंदाज में वापसी की है। फिल्म फेस्टिवल में इस बार उनके साथ उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी नजर आईं। मां-बेटी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। कान्स में ऐश्वर्या राय ने बेबी पिंक रंग का आकर्षक आउटफिट पहना, जिसमें फ्लोइंग केप स्लीव्स और चमकदार फूलों की कढ़ाई ने उनके लुक को बेहद खास बना दिया। उन्होंने अपने लुक को सॉफ्ट कर्ल्स, ग्लॉसी मेकअप और स्टेटमेंट ज्वेलरी के साथ पूरा किया, जिससे उनकी खूबसूरती और भी निखरकर सामने आई।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!