Dark Mode
  • Friday, 25 September 2026
डिजिटल अरेस्ट और एपीके फाइल से साइबर ठगी का नया जाल

डिजिटल अरेस्ट और एपीके फाइल से साइबर ठगी का नया जाल

राजधानी दिल्ली में साइबर ठगों ने लोगों को चूना लगाने के लिए नए-नए तरीके अपनाना शुरू कर दिया है। फर्जी एपीके फाइल डाउनलोड करवाने, आकर्षक निवेश का लालच देने और 'डिजिटल अरेस्ट' के नाम पर डराने जैसे मामले लगातार बढ़ रहे हैं। हाल ही में सरिता विहार की एक महिला से मनी लॉन्ड्रिंग में फंसाने का डर दिखाकर 78 लाख रुपये ठग लिए गए। दिल्ली पुलिस की साइबर टीम ने स्पष्ट किया है कि 'डिजिटल अरेस्ट' जैसी कोई कानूनी प्रक्रिया नहीं होती। किसी भी अनजान लिंक या संदिग्ध वीडियो कॉल से सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!