Dark Mode
  • Wednesday, 04 February 2026
इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 24 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति

नई दिल्ली। केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 2 सितंबर की सिफारिशों पर मुहर लगा दी है। केंद्र सरकार ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 24 नए न्यायाधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी की है। इनमें 10 वकील और 14 न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस करने वाले तीन वरिष्ठ वकील, गरिमा प्रसाद, स्वरूपमा चतुर्वेदी और अभधेश कुमार चौधरी भी इस सूची में शामिल हैं । सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 2 सितंबर को 12 वकीलों और 14 न्यायिक अधिकारियों के नामों की सिफारिश की थी। आज केंद्र सरकार ने उनमें से 10 वकीलों और 14 न्यायिक अधिकारियों की नियुक्ति अधिसूचित कर दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!