अभिषेक और हेड ने पावर प्ले में ही मुम्बई से छीना मैच
मुम्बई। मुम्बई इंडियन क्रिकेट टीम का आईपीएल के 19 सत्र में समय अच्छा नहीं चल रहा और उसे रायन रिकल्टन की 123 रनों की शतकीय पारी के बाद भी हार का सामना करना पड़। रिकल्ट ने मुम्बई इंडियंस की ओर से इस सत्र का सबसे तेज शतक लगाकर 243 रनों का बड़ा स्कोर बनाया पर इसके बाद भी टीम हार गयी। इसका कारण सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के पहले ही ओवर में की गयी आक्रामक बल्लेबाजी रही। इन दोनो ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले 6 ओवरों में ही 36 गेंदों पर 92 रन बना दिये। इसके बाद मुम्बई के गेंदबाज दबाव में आ गये और इसका पूरा लाभ सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने उठाया। मैच में मुम्बई के गेंदबाज प्रभावी नहीं आये और लाइन व लेंथ के लिए संघर्ष करते रहे जिसका भी लाभ सनराइजर्स ने उठाया और 6 विकेट से मैच जीत लिया। मुम्बई के गेंदबाज केवल चार विकेट ही ले पाये।
सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाजों ने पावर प्ले में ही मैच का रुख मोड़ दिया। इसके बाद मुम्बई के गेंदबाज वापसी नहीं कर पाये। अभिषेक ने 24 गेंद में ही 3 छक्के और 4 चौके लगाकर 45 रन जबकि ट्रेविस हेड ने 30 गेंद में 76 रन बनाये। वहीं मध्य क्रम में हेनरिक क्लासेन ने तेजी से 30 गेंदों में ही 65 रन बना दिये। अंत में सनराइजर्स के लिए नीतीश कुमार रेड्डी ने 21 और सलील अरोड़ा ने 10 गेंद में 30 रन बनाये।
Comment / Reply From
You May Also Like
Popular Posts
Newsletter
Subscribe to our mailing list to get the new updates!